प्रवेश प्रक्रिया

श्री देशभूषण कुलभूषण छात्रावास (गुरुकुल), नासिक में विद्यार्थियों को पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा,
आवास, भोजन एवं अध्ययन सामग्री प्रदान की जाती है। गुरुकुल का आध्यात्मिक एवं अनुशासित वातावरण
विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सेवा भावना एवं नैतिक मूल्यों का विकास करता है।

गुरुकुल में प्रवेश प्रक्रिया मुख्य रूप से कक्षा 8वीं से प्रारंभ होती है।
इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक निर्धारित प्रवेश फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।